बर्फ़

 यूँ तो निकलती है धूप

 हल्की हल्की

कभी कभी 

 इन सर्दियों के दिनों में

 और गिरती है बहुत ज्यादा बर्फ

 जो जम जाती है

 धूप के निकलने से

 चटकती है फिर थोड़ी-थोड़ी पर 

 पिघलती नहीं जल्दी

फिसलन पैदा करती है...


 पर अच्छी लगने लगती है

यह बर्फ़

ये ठिठुरन

यह सर्दियां

इस सर्द मौसम में 

नर्म कोमल धूप की 

गरमाहट से भरकर ...

Limitless limitless

6,2,21

Comments

Popular posts from this blog

मुस्कुराना

याद