Posts

Showing posts from January, 2025

जन्मदिन का उपहार

 बाल कहानी  जन्मदिन का उपहार  --------======------- आज बहुत प्यारी हनी मधुमक्खी जी का जन्मदिन है, सब लोग बहुत खुश हो रहे हैं और सोच रहे हैं कि शेर राजा हर किसी को उसके जन्मदिन पर कुछ ना कुछ उपहार देते हैं इस बार वह हनी मधुमक्खी जी को क्या उपहार देंगे?  जंगल के सभी वासी यही सब विचार विमर्श कर रहे थे कि राजा शेर जी आये और उन्होंने मधुमक्खी जी से पूछा, तुम हमारे राज्य की सबसे प्यारी और छोटी सदस्य हो और हम चाहते हैं कि तुम्हारे लिए हम कोई स्पेशल उपहार दें क्योंकि तुम हमारे लिए बहुत प्यारा मीठा शहद भी तो बनाती हो! हाँ मीठा मीठा शहद हनी मधुमक्खी ही बनाती है! एकदम से भालू दादा जी बीच में टपक पड़े! भालू जी की यह बात सुनकर सब जोर-जोर से हंसने लगे, खूब मस्ती मजाक का माहौल चल रहा था जन्मदिन था तो सबको मजा भी आ रहा था कि आज तो बढ़िया-बढ़िया चीज खाने को मिलेगी, शेर राजा केक भी मंगाएंगे और सब मिलकर केक काटेंगे, उसके बाद में खाना पीना पार्टी सब मजे करेंगे और आखिर में शेर राजा पिक्चर भी तो दिखाते हैं, जंगल की बड़ी सी स्क्रीन पर,जो उन्होंने अभी-अभी शहर से मंगवा कर लगवाई है! वैसे जब स...